थाना पाली मुकीमपुर के गांव दीनापुर में 23 अक्तूबर की सुबह चार बजे एक वृद्ध घर पर चारपाई में मृत मिले। मृतक के पुत्र ने हत्या किए जाने की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।
गांव निवासी 70 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र होती सिंह 22 अक्तूबर की रात अपने घर पर सोए थे। 23 अक्तूबर की सुबह चार बजे परिजनों ने देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। मृतक के पुत्र श्रीपाल ने पड़ोसी गांव के लोगों से जमीन का विवाद बताते हुए अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।