फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के लिए हुई धक्का-मुक्की में गई बुजुर्ग की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मालव में सोमवार को रास्ते के लिए हुए पुलिस के सामने हुए विवाद, धक्का-मुक्की और मारपीट में एक बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कई माह से मालव गांव के प्रधान वीरेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान महावीर सिंह पक्ष में एक रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। बताते हैं कि सूर्यनारायण मंदिर से देवी मंदिर तक 600 मीटर सड़क पर 500 मीटर का काम हो चुका है। 100 मीटर पर विवाद है। भजनलाल का आरोप था कि 28 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क बन रही थी लेकिन आगे 100 मीटर पर 20 मीटर पर ही निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते काम रुका था। एसडीएम के आदेश पर सोमवार की दोपहर टप्पल ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे।
इंटरलॉकिंग का काम शुरू होते ही दोनों पक्ष आमने सामने आगए और देखते ही देखते पुलिस मौजूदगी में धक्का मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस बीच हुई धक्का-मुक्की व मारपीट में 68 वर्षीय भजनलाल घायल होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें जेवर के कैलाश हास्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने भजनलाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ने लगा तो कई गाड़ियाें में पुलिस गांव पहुंच गई। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग लेकर टप्पल ब्लॉक प्रमुख के पति चौ. ऋषिपाल सिंह ने नेतृत्व में 50 से अधिक लोग टप्पल थाने पहुंच गए। इसके बाद ग्राम प्रधान वीरेंद्र, सरदार सिंह, भोजराज उर्फ भोजी, मुकेश कुमार और राजेंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें