9 जनवरी को ग्राम रठगांव में मकान खाली न करने पर एक वृद्ध के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से लगभग 80 प्रतिशत तक जल गया था, जिसे परिजन मेडिकल ले गये थे। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पुत्री निशा खान ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 9 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे मेरे पिता लियाकत अली घर पर मौजूद थे। तभी गांव के साहिल अली पुत्र खानू, साहिद अली की पत्नी सवाना, बबलू, बबलू पुत्र इकबाल घर पर आए। साहिद की पत्नी सवाना ने कहा कि मेरा मकान खाली कर दो, मेरे पिता ने मकान खाली करने से मना किया। इन लोगों ने गाली-गलौज की और साहिद ने मेरे पिता के ऊपर पेट्रोल फैंक दिया।
साहिद की पत्नी ने मेरे पिता में आग लगा दी। चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मेरी माँ अबदा व मेरा भाई मोनिश खां व मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। पिता को एंबुलेंस से जेएन मेडिकल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 10 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निशा खान ने इन लोगों के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।