हम अब तक 70 फीसदी तक रिकॉर्ड रूम के दस्तावेज का डिजिटल कॉपी तैयार करवा चुके हैं। अगर ऐसी स्थिति है कि खतौनी नही है या पेज ही फटे हुए हैं तो दस्तावेज की कॉपी यहीं पर सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे मामलों में हम राजस्व परिषद, से भी कॉपी निकलवा कर उसकी डिजिटल कॉपी तैयार करवा सकते हैं। वहां पर भी अगर संभव नहीं है तो चकबंदी दस्तावेज के आधार पर रिकॉर्ड तैयार करवा सकते हैं। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी
डिजिटल रिकॉर्ड तो उसका बने जिसका कागज सलामत हो
बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव हरबीर सिंह कहते हैं कि प्रशासन डिजिटल रिकॉर्ड बनवा रहा है। उन दस्तावेज का तो डिजिटलीकरण हो सकता है जो सही सलामत हैं। लेकिन अगर पेज आधा है या है ही नहीं तो उस स्थिति में डिजिटल दस्तावेज तैयार होना मुश्किल है। इसके चलते परेशानी बढ़ जाती है।