फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन : ‘राममय’ और ’भगवामय’ हुआ पुराना शहर

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर होता हवन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही शताब्दियों का इंतजार खत्म हो गया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस खुशी को लोग रोक नहीं पाए। पुराना शहर ‘राममय’ एवं ‘भगवामय’ हो गया तो नए शहर के लोग टीवी-नेट के माध्यम से अयोध्या के घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी लेते रहे। दिन भर शहर में हवन-पूजन एवं यज्ञ चलता रहा तो शाम में नजारा दीपावली सा था।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आज के दिन हवन-पूजन करने एवं दीपावली मनाने का आह्वान किया गया था। इसका व्यापक असर पड़ा। अचलताल स्थित विहिप कार्यालय के साथ-साथ सराय हकीम, चुहरपुर, देहलीगेट, अचलताल भैरव मंदिर, महेंद्रनगर काली मंदिर, नौरंगाबाद शनिदेव मंदिर, सासनीगेट, अवतारनगर, खिरनी गेट और मानिक चौक पर एक साथ एक समय में हवन-पूजन प्रारंभ हुआ। हवन-पूजन के पहले शहनाई भी बजी। शाम में अचलताल आरती घाट से आसमान में भगवा गुब्बारे छोड़े गए। विहिप कार्यालय को 1100 दीपकों से सजाया गया। कार्यक्रम में विधायक संजीव राजा, विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, शकुंलता भारती, यतेंद्र दीक्षित, भगवान सिंह के भतीजे हरिओम, अमित नवमान, अशोक पांडेय एवं सोनू वशिष्ठ आदि शामिल हुए। विहिप के शेखर शर्मा एवं बजरंग दल के संयोजक गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।
दिन में भाजपा एवं अन्य संगठनों द्वारा महानगर में 25 से अधिक स्थानों पर हवन-पूजन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे अधिक भगवा ध्वज एवं दीपावली का उल्लास पुराने शहर में महसूस किया गया। अचलताल, द्वारिकापुरी, अचलताल रोड, मदारगेट, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, महावीरगंज, कनवरीगंज, सराय हकीम, गूलर रोड, मदारगेट, देहलीगेट, सराय लवरिया आदि के घरों एवं दुकानों पर भगवा ध्वज लहरा रहे थे। दीपक भी इन क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई दिए। कुछ स्थानों पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। कई स्थानों पर आतिशबाजी, शहनाई एवं अन्य कार्यक्रम को पुलिसकर्मियों द्वारा रोका भी गया। खास बात यह भी रही कि गैर राजनीतिक लोग भी दीपक जलाने में पीछे नहीं रहे। घरों में दीपक जलाकर श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

विहिप कार्यालय पर हवन में रहे मौजूद....
प्रांत के सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र चौधरी, प्रांत उपाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, रीतेश वर्मा, मयंक कुमार, अमित भारद्वाज, ललितेश वार्ष्णेय, विशाल देशभक्त आदि।
भूमि पूजन एवं मोदी के भाषण के बाद बढ़ गया जोश
महानगर के लोगों की नजर अयोध्या पर रही। बहुत सारे लोग दिन भर टीवी पर नजरे गड़ाए रहे। भूमि पूजन का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं महंत नृत्यगोपाल दास का भाषण सुना। भूमि पूजन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शहर में काफी संख्या में लोग बाहर निकले। मोदी के भाषण की चर्चा चारों ओर थी। भाषण के बाद कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंच गया। जय श्रीराम एवं जय सियाराम के खूब नारे लगे। अयोध्या की तरह यहां भी लोगों ने घर-घर दीपक जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। दीपक जलाने में नए शहर के लोग भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें