फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल माफिया बबलू के यहां से भरे गए चारों सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव निवासी तेल माफिया बबलू प्रधान के यहां से 18 मार्च 2020 को भरे गए पेट्रोल, केरोसिन, डीजल, मिश्रित तेल का सैंपल फिर से फेल हो गया है। आगरा लैब से दूसरी बार यह रिपोर्ट भेजी गई है। इससे पहले आई जांच रिपोर्ट को बबलू प्रधान ने कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर फिर से सैंपलों का परीक्षण पूर्ति विभाग द्वारा कराया गया है। अब पूर्ति विभाग बबलू पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी में है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत हुए मुकदमे में नमूने फेल होने का जिक्र होने के साथ धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। पुलिस चार्जशीट में भी इनको शामिल किया जाएगा। फिलहाल बबलू जेल में बंद है।
विज्ञापन

डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम ने 18 मार्च 2020 को मोहकपुर में बबलू प्रधान की काला तेल बनाने वाली अवैध फैक्टरी पर कार्रवाई की थी। वहां से भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, मिश्रित तेल, केरोसिन और नकली तेल व ईंधन बनाने के उपकरण सहित स्प्रिट बरामद हुई थी। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक बाइक, राइफल-पिस्टल व कारतूस भी मिले थे। मौके से चार सैंपल भरे गए थे। जांच में यह सैंपल फेल हो गए। इस पर बबलू ने कोर्ट से दोबारा परीक्षण कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर दोबारा परीक्षण हुआ। इसमें भी सभी सैंपल फेल हो गए हैं। मामले में बबलू प्रधान सहित जगदीश, पवन, रोहताश, नोबिल व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें