फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज जादौन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। आधीनस्थों से कहा कि वह लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका निस्तारण जल्द कराएं।
विज्ञापन


दिवस में 66 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान चकमार्गों पर अवैध कब्जा, नाली एवं सफाई व्यवस्था, भूमि को संक्रमणीय घोषित किए जाने तथा आवास से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से रहीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि उभय पक्षों को सुनकर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई मामलों में एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय के आदेशों को धरातल पर लागू नहीं करा पाते, जो प्रशासनिक दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। पिसावा नगर पंचायत में वर्षों से नाले की सफाई न होने के कारण गंदा पानी खेतों में भर रहा है, जिससे गेहूं की फसल खराब हो रही है। डीएम ने अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर तत्काल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


थानपुर के रणवीर सिंह ने विद्यालय के लिए दान की गई भूमि पर विद्यालय का नाम अपने पूर्वज के नाम पर दर्ज कराने की मांग की। ग्राम पंचायत शाहपुर के प्रधान संजय ने खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की शिकायत की। लाहटोई पुलिया की मरम्मत, धारा-67 के आदेश के बावजूद वाद प्रारंभ किए जाने और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।

इस बीच राजस्व विभाग की 38, पुलिस की 10, विद्युत की सात, नगर पंचायत की पांच तथा विकास विभाग की दो शिकायतें पहुंचीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन पंकज कुमार सिंह, सीएमओ नीरज त्यागी, एसडीएम हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें