फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखावे से दूर, खुशियों से भरपूर हो बेटी की शादी

Tue, 26 May 2015 01:58 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी का मिशन आगे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सराय सुल्तानी में नौशाद राजदा के आवास पर बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि किसी भी सूरत में दहेज का प्रदर्शन नहीं होगा। बेटी की मंगनी की रस्म घर पर ही पूरी होगी।
विज्ञापन


अगर किसी ने इस फैसले से हट कर शादी समारोह किया तो उसकी दावत का बहिष्कार किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष शोहराब कुरैशी ने कहा कि इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जमात उल कुरैश भी इस मिशन को आगे बढ़ा रही है। प्रवक्ता एसएम यामीन ने अब तक हुई मीटिंग और लोगाें से मिल रहे समर्थन का पूरा हवाला दिया। सचिव नौशाद कुरैशी, सचिव आरफीन कुरैशी ने भी सबको इस मिशन के फायदे बताए। पूरा मिशन समझने के बाद उपस्थिति लोगों ने कहा कि ये बिल्कुल सही कदम और इसका पूरा समर्थन किया जाएगा। जिससे हर बेटी की शादी हो सके और सबका घर बस सके।
विज्ञापन


इस मौके पर मो.नौशाद राजदा, मो.अकरम, मो. शमशाद, मो.अशरफ , मो.साजिद, मो. अशफ ाक, मो. शाहिद, मो. अफ सर, मो.नौशाद हाजी, मो.अतीक, मो.फ ारुख, मो. शमशाद मुल्लाजी, मो.फ रीद, मो. नईम, मो.ताजू, मो.ताहिर, मो. राशिद, मो. अरशद, मो.आरफ ीन, मो.जाहिद, मो. मुकीम हाजी सलीम, मो.बब्बू, मो.नदीम, मो.नौशाद, मो.अकरम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें