फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रिश्ता टूटा तो वायरल किए युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, धमकाते हुए किया ब्लैकमेल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Apr 2026 12:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसी कारण से शादी तय नहीं हो पाई तो युवक व उसके परिजनों ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। युवती के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बनाकर उस पर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर कोतवाली इलाके की युवती का रिश्ता टूटने के बाद युवक व उसके परिजनों ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ में धमकाते हुए ब्लैकमेल भी किया।

विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि उसकी शादी आजमगढ़ के सराय मीर क्षेत्र के गांव बखरा के आबिद संग तय हुई थी। किसी कारण से रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवक उसे व उसके परिवार को धमकाने लगा व रंजिश रखने लगा। उसने अपनी बहन की मदद से युवती के नाम से फर्जी अकाउंट इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर बनाकर उस पर उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। 

विरोध करने पर धमकाया गया। उसके पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी अभद्रता करते हुए जान माल की धमकी दी। इस संबंध में युवक, उसके पिता व बहन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें