फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: नर्सिंग स्टाफ का धरना दूसरे दिन भी जारी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल आफिस के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन और तेज करने की बात कही है। अब 25 मई तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक  के रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने लगातार धरना जारी रहेगा। 2 जून को सुबह 10:30 बजे बाब-ए-सैयद गेट से रजिस्ट्रार कार्यालय तक विशाल विरोध रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
धरने पर बैठा नर्सिंग स्टाफ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी नर्सेज एसोसिएशन की ओर से अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शुरू किया गया चरणबद्ध आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। 14 मई को नर्सिंग स्टाफ ने जे एन  मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कार्यालय के सामने सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एसोसिएशन का कहना है कि कई बार ज्ञापन देने और प्रशासन से वार्ता की मांग करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नर्सिंग कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिज्जाउद्दीन ने कहा कि जेएनएमसीएच की स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है और कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। 

उन्होंने बताया कि 25 मई तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक  के रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने लगातार धरना जारी रहेगा। 2 जून को सुबह 10:30 बजे बाब-ए-सैयद गेट से रजिस्ट्रार कार्यालय तक विशाल विरोध रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें