फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: 13 साल बाद बढ़ेगी शिक्षकों की संख्या, 35 पदों की मिली स्वीकृति

Mon, 23 Jun 2025 02:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्तमान समय में एएमयू में 1678 एकेडमिक स्टाफ हैं। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 35 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 13 साल बाद शिक्षकों की संख्या बढ़ने जा रहा है। 35 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी में 1678 एकेडमिक स्टाफ हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 35 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के माध्यम से प्रदान की गई है। इस प्रस्ताव की समीक्षा यूजीसी द्वारा गठित एक स्थायी विशेषज्ञ समिति ने की थी। वर्ष 2012-13 के बाद यह पहली बार है जब यूनिवर्सिटी को नए शिक्षण पदों की स्वीकृति मिली है।

एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और पारंपरिक और उभरते क्षेत्रों में शोध को आगे बढ़ाने की हमारी क्षमता को मजबूत करेगा। भविष्य में शैक्षणिक विस्तार, नए और मौजूदा विभागों के सुदृढ़ीकरण के लिए और अधिक शिक्षण पदों के लिए प्रयास जारी रखेंगे। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान ने भी इस निर्णय को एएमयू की शैक्षणिक यात्रा में एक रणनीतिक उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें