फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: अलीगढ़ में बढ़ रही मरीजों की संख्या, एक साल के मासूम समेत छह महिलाओं को हुआ डेंगू

Fri, 08 Nov 2024 03:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर में पांच और ग्रामीण इलाकों में दो मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें एक साल के मासूम और छह महिलाएं शामिल है। शहर के नगला तिकोना, बेगमबाग, इंद्रिरानगर, ऊपर कोट और नौरंगाबाद में पांच डेंगू मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
फोगिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 नवंबर को डेंगू के सात मरीज मिले। सभी का उपचार घरों पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके घरों के आसपास छिड़काव कराया है। अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 159 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


सीएमओ नीरज त्यागी ने बताया कि अलीगढ़ शहर में पांच और ग्रामीण इलाकों में दो मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें एक साल के मासूम और छह महिलाएं शामिल है। शहर के नगला तिकोना, बेगमबाग, इंद्रिरानगर, ऊपर कोट और नौरंगाबाद में पांच डेंगू मरीज मिले हैं। यह क्षेत्र डेंगू को लेकर अतिसंवेदनशील हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में लोधा और गंगीरी में डेंगू के मरीज मिले है।

दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में लगभग 2000 मरीज पहुंचें। इनमें 800 वायरल बुखार के थे। वहीं, जिला अस्पताल मलखान सिंह में 1800 मरीज पहुंचे जिनमें वायरल बुखार के लगभग 650 मरीज थे। इनमें 68 लोगों के डेंगू की जांच की गई। जिनमें सात में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि मच्छर के प्रजनन के अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न न करें। जलभराव न होने दें। प्रधान ने ग्राम में छिड़काव कार्य कराया गया। टीम ने अपनी उपस्थिति में लार्वा धनात्मक पात्रों को अपनी उपस्थिति में साफ कराया l मौके पर वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, भानू प्रताप सिंह, आरएस शर्मा, आकाश, अजय, मदन मोहन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें