फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बदसलूकी के विरोध में नपं कर्मियों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि व एक अन्य सभासद द्वारा अलाव की लकड़ी डालने को लेकर बदसुलूकी करने पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन



सुपरवाइजर का कार्य देख रहे डालचंद ने सभासद प्रतिनिधि व एक अन्य सभासद के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कार्यवाही नही होने तक अधिशासी अधिकारी को हड़ताल पर जाने का प्रार्थना पत्र दिया है।


बृहस्पतिवार शाम से नगर पंचायत कर्मी हड़ताल पर रहे। चेयरमैन डीएस भारती ने कहा कि दोनों पक्ष के विवाद की जानकारी हुई है। दोनों पक्षों से आपसी सहमति बना कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जायेगा। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है। समझौता कराने का प्रयास हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें