फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने में भाजपाइयों का हंगामा, डॉक्टर पर मुकदमे की कर रहे मांग

Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

20 नवंबर को महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्ची की मौत पर जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान भाजपाइयों ने महिला डॉक्टर पर इरादतन हत्या का आरोप लगाकर जमकर खरीखोटी सुनाई थी। मामले में थाने में तहरीर भी दी गई थी।
विज्ञापन
थाना बन्ना देवी में सीओ विशाल सिंह से वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में 20 नवंबर को हुए घटनाक्रम में 22 नवंबर को भाजपाई डॉक्टर पर मुकदमे के लिए बन्नादेवी थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ ने उन्हें काफी देर तक समझाया और जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा देकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन


20 नवंबर को महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्ची की मौत पर जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान भाजपाइयों ने महिला डॉक्टर पर इरादतन हत्या का आरोप लगाकर जमकर खरीखोटी सुनाई थी। मामले में थाने में तहरीर भी दी गई थी। हालांकि देर रात तक दोनों ओर से माफी के प्रयास हुए थे मगर पीड़ित पक्ष तहरीर देकर गया था।

इसी मामले में डॉक्टर संग अभद्रता का आरोप लगाकर 21 नवंबर सुबह अस्पताल स्टाफ व अन्य डॉक्टर उग्र हो गए। सुबह से ओपीडी में कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसी मामले में भाजपाई संजू बजाज की अगुवाई में थाने पहुंचे और मामले में मुकदमे की मांग करते हुए हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे की खबर पर सीओ द्वितीय मौके पर आ गए। उन्होंने घंटों तक बातचीत के बाद उन्हें समझाया। तब जाकर भाजपाई वापस गए। सीओ ने उन्हें जांच का भरोसा देकर वापस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें