फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज हैरान : आखिर कहां से आया कोरोना, जानकारी के लिए जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Wed, 03 Jun 2020 08:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
संक्रमण से बचने के लिए चेहरा ढक कर जाती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

शहर के बाद देहात में पांव पसार रहे कोरोना ने मंगलवार को शहर से सटे हरदुआगंज क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। यहां एक साथ छह ऐसे लोग संक्रमित मिले हैं, जिनकी हिस्ट्री ब्लाइंड है। खुद संक्रमित लोग और उनके परिवार यह सुनकर हैरान हैं कि उनको जांच में कोरोना पुष्ट हुआ है। कोरोना कहां से लगा, कैसे लगा, वह अब तक किन-किन लोगों के संपर्क में आए। इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में जुटी स्वास्थ्य टीमों के पसीने छूट रहे हैं।

विज्ञापन


डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि 31 मई को हरदुआगंज के गांव बुढ़ासी में क्रिकेट के विवाद में झगड़ा हुआ था। इस मामले में 8 लोग पुलिस ने शांति भंग में पाबंद किए थे। इन सभी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए दीनदयाल अस्पताल लाया गया, जहां इनकी कोविड-19 की जांच हुई। जांच के बाद इन सभी को एसडीएम कोल के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को जमानती मुचलकों पर रिहा कर दिया गया था।

इस जांच में 8 में से 6 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। डीएम ने बताया कि 6 लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों। उनके परिवारीजनों, उन्हें लाने वाले पुलिस कर्मियों व जमानत के समय संपर्क में आये लोगों के साथ-साथ पॉजिटिव मरीज के परिवार को क्वारन्टीन करने और संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उस एरिया को सील कर एसडीएम कोल द्वारा सैनिटाइज कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गभाना के मरीज की हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


इधर, एसओ हरदुआगंज के अनुसार अब तक गांव से उन्हें लेकर आने वाली पीआरवी, पेशी पर ले जाने वाले दो सिपाही और एक मुंशी सहित पांच पुलिसकर्मी उनके संपर्क में आने की जानकारी मिली है। उनकी बुधवार को जांच कराई जाएगी। सभी को स्टाफ से अलग कर दिया गया है। साथ में इन ग्रामीणों के संपर्क खंगालने का काम तेज करा दिया गया है। इनमें से एक युवक के विषय में पता चला है कि वह पिछले सप्ताह सिकंदराबाद से लौटा है। वहीं एक युवक गांव में दूध खरीदने का काम करता है। उसे लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वह अब तक पता नहीं किस किस के संपर्क में आया होगा।
विज्ञापन


--कोरोना मीटर--
-175 मरीज अब तक पाए गए जिले में (इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-17 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
-102 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 44 मरीज सक्रिय
आज संक्रमित पाए गए मरीज-
1-85 वर्षीय वृद्ध पैराई गभाना से।
2-25 वर्षीय युवक दीनदयालपुर हरदुआगंज से।
3-55 वर्षीय व्यक्ति बुढ़ासी हरदुआगंज से।
4-30 वर्षीय युवक बुढ़ासी हरदुआगंज से।
5-40 वर्षीय व्यक्ति बुढ़ासी हरदुआगंज से।
6-21 वर्षीय युवक बुढ़ासी हरदुआगंज से।
7-22 वर्षीय युवक बुढ़ासी हरदुआगंज से।
8-54 वर्षीय बैंक अफसर दिल्ली में संक्रमित।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें