स्मार्ट सिटी के तीन काम लगभग पूरे हो गए हैं। इनमें जवाहर पार्क का सौंदर्यीकरण, स्मार्ट रोड का निर्माण और अचलताल का सौंदर्यीकरण शामिल है। इस विषय में मुख्य अभियंता बताते हैं कि काम लगभग पूर्ण हो गए हैं। इनके विषय में जल्द शासन को सूचना भेजी जाएगी। वहां से समय या जैसा भी निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार इनके उद्घाटन कराए जाएंगे।
यहां होंगे कार्यालय
- एक जोन का मुख्यालय नगर निगम परिसर में
- एक एलमपुर में
- एक सासनी गेट में
- एक क्वार्सी में
ये होंगे इंतजाम
- किसी भी आम शहरी को अपने जोन मुख्यालय पर मिलेगी नगर निगम की हर सुविधा
- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर बिजली, पानी, सडक़, सफाई आदि की शिकायत होंगी दर्ज
- हर जोन मुख्यालय पर विभागवार स्टाफ तैनाती को लेकर अभी नहीं हो पाया है अंतिम निर्णय
ये बन रहे भवन
- जोन-1-शहर के अंदर के लिए नगर निगम मुख्यालय में ही तैयार हो रहा है दफ्तर
- जोन-2-एलमपुर जोन का मुख्यालय वहां एक नगर निगम बिल्डिंग में हो रहा तैयार
- जोन-3-सासनी गेट जोन के लिए एक दो दिन में जमीन फाइनल कर कराएंगे तैयार
- जोन-4-क्वार्सी जोन का मुख्यालय जॉफरी ड्रेन पर 3.7 करोड़ से बनवाने की है तैयारी