फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 70 शराब तस्करों का डोजियर होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में शामिल मुख्य शराब तस्करों सहित अन्य सभी 70 आरोपियों का भी डोजियर बनाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस टीमों को निर्देशित कर दिया है। साथ में अपराधियों के ऑनलाइन सत्यापन व डोजियर बनाने के लिए शुक्रवार रात तीन दिन का समय दिया गया था। यह समय सोमवार शाम तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले दस साल के सक्रिय अपराधियों को अपराध की श्रेणी वार एसएसपी ने चिह्नित कराया था। ऐसे अपराधियों की संख्या 20 हजार तय की गई। शुक्रवार तक दस हजार ऐसे अपराधियों का सत्यापन करने के साथ-साथ ऑनलाइन एप में उनका ब्योरा, मय तीन फोटो व मोबाइल नंबर सहित भरा गया। सोमवार शाम को फिर समीक्षा की जाएगी। जिसका काम अधूरा होगा, उसे समीक्षा में सजा तय की जाएगी। बता दें कि इसमें सामान्य अपराधियों को बीट सिपाही, गंभीर को चौकी प्रभारी सत्यापित कर रहे हैं। ये अपराधी थाना, चौकी, बीट, मोहल्ला व अपराध श्रेणी वार सत्यापित किए जा रहे हैं और उनका डोजीयर भरा जा रहा है।
इसी कड़ी में एसएसपी ने शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पति ऋषि शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पति अनिल चौधरी, मुनीष शर्मा, विपिन यादव, शिवकुमार, गंगाराम, मदनगोपाल, अनिल, रामनिवास, योगेंद्र यादव आदि सहित कुल 70 अपराधी सामने आए हैं। इन सभी का डोजियर भी तैयार कराकर थाना वार ऑनलाइन एप में भरे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहले चार्जशीट, फिर गैंगेस्टर और हिस्ट्रीशीट
शराब कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी का काम पूरा हो गया है। इसे लेकर एसएसपी ने विवेचना टीमों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द चार्जशीट लगाना शुरू करें। जैसे-जैसे आरोपियों पर चार्जशीट लगती जाए। वैसे-वैसे उनके खिलाफ गैंगेस्टर लगाने व हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
- श्रेणी वार अपराधियों के सत्यापन व उनके डोजियर तैयार करने का काम चल रहा है। इसी क्रम में शराब कांड में शामिल सभी अपराधियों का भी डोजियर बनेगा और उनकी हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ढाई माह में अपराधियों पर ये कार्रवाई
शस्त्र अधिनियम में 174 मुकदमे दर्ज कर 174 गिरफ्तारी हुईं, जुआ में 125 मुकदमे दर्ज कर 252 गिरफ्तारी हुईं, गुंडा में 210, 110 जी में 8736, गैंगेस्टर में 84 अपराधियों पर 23 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 15 जून तक 7138 डोजियर बनाए गए हैं। 210 अपराधी जिला बदर किए गए, जबकि 21 जिला बदर जिले में पाए जाने पर जेल भेजे गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें