फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी अब लाल बहादुर इंटर कॉलेज से भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
cm yogi - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इगलास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के खेल मैदान से हुंकार भरेंगे। सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन ने सभास्थल बदल दिया है। शनिवार को डीएम एवं एसएसपी ने सभास्थल एवं हेलीपैड के स्थान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


शनिवार को निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि, सीडीओ अनुनय झा दोपहर एक बजे कालेज पहुंचे। डीएम ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज का खेल मैदान ही सभा स्थल बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व एसडीओ को सभा स्थल से संबंधित व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए। सभा स्थल से बिजली की लाइन शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि पूर्व में मुख्यमंत्री की सभा मंगलायतन विश्वविद्यालय में प्रस्तावित थी। एसडीएम इगलास रेनू सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंगलायतन विश्वविद्यालय उचित न लगने के कारण सभास्थल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएल तिवारी, एसडीएम रेनू सिंह, सीओ परशुराम सिंह व कोतवाल शंभूनाथ सिंह के साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह हिंडौल, जिला सहकारी बैंक की चेयरपर्सन डॉ. उमेश कुमारी, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु गोयल, अंकित चौधरी, अनिल बंसल ने भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें