फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अब प्रधानाध्यापक के खिलाफ उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 30 Jul 2024 04:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को ज्ञापन देकर प्राथमिक विद्यालय नगला सुक्खा के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉक से विकास भवन तक धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन



पिछले दिनों प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता के पति मुरारीलाल व देवर के बीच मारपीट हुई थी। इसमेें प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उसके देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्राशिसं के पदाधिकारियों ने दोनों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई थी।



सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिए ज्ञापन में कहा कि काफी समय से प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार कर रहा था। एकांत में अभद्रता करता था। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति व देवर को बताई। पति ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक से उसकी हरकतों पर एतराज जताया। मारपीट नहीं हुई, लेकिन झूठी शिकायत पर पुलिस ने बगैर जांच किए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन




ज्ञापन देने वालों में बेबी यादव, रामरती शर्मा, उषा देवी, मीरा देवी, रजनीश, सुनीता देवी, रेखा, मीरा देवी, शशिबाला, सुनीता कुमारी, संगीता शर्मा, पूनम देवी, संतोष कुमारी, ज्ञान देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें