फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केरल की किट सप्लाई करने वाली कंपनी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग बच्चों को केरल सरकार की किट दे दी गई। शिक्षा विभाग ने कंपनी को किट वापस कर दी। इस मामले में कंपनी को नोटिस भी दे दिया गया है। इसके साथ ही जांच भी बैठा दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर किट आपूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात बीएसए ने की है।
विज्ञापन




समग्र शिक्षा अभियान के तहत होम बेस्ड एजूकेशन के तहत 147 दिव्यांग बच्चों को होम बेस्ड एजूकेशन सामग्री प्रदान की गई थी। डीएम के अनुमोदन पर 24 अगस्त 2024 द्वारा जैम पोर्टल के माध्यम से होम बेस्ड किट क्रय किए जाने की अनुमति प्रदान की गई थी। जिले में किट की आपूर्ति की गई थी, जिसका सत्यापन जनपदीय समिति से कराया गया, जिसमें किट के बैग पर केरल राज्य सरकार का लोगो छपा है।








बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किट में वही सामग्री है, जिसकी आपूर्ति होनी थी। एक तरफ दिव्यांगजन के बारे में छपा है, तो दूसरी तरफ केरल सरकार का लोगो छपा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आपूर्ति कर्ता लॉर्ड महावीर एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, थापर नगर मेरठ को नोटिस दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें