फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने का आरोप, सीओ व कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मियों को नोटिस, मांगा जवाब

Sat, 13 Dec 2025 01:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ बरला गर्वित सिंह, तत्कालीन एसएचओ अकराबाद नरेंद्र शर्मा, एसआई धर्मेश कुमार, पंकज कुमार, मुंशी अनुज यादव, सिपाही हिमांशू खोखर के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद के गांव खेड़िया हरचंद्र में 13 मार्च को हुए झगड़े में पुलिस पर अधिवक्ता को अवैध हिरासत में रखने व हथकड़ी लगाने का आरोप लगा है। इस संबंध में न्यायालय ने दाखिल याचिका की सुनवाई करते हुए सीओ-कोतवाल सहित छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किए हैं, जिसके संबंध में एसएसपी को पत्र लिख विपक्षियों का जवाब मांगा है। साथ में 20 दिसंबर तारीख नियत की है।

विज्ञापन


यह याचिका सीजेएम न्यायालय में अधिवक्ता पवनेश चौधरी द्वारा दायर की गई है। जिसमें कहा है कि 13 मार्च को गांव में हुए झगड़े में वह शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे। जहां पुलिस ने उन्हें उल्टा हिरासत में ले लिया। साथ में रात को पिटाई की गई। अगले दिन नियम विरुद्ध हथकड़ी लगाकर उन्हें एसीएम न्यायालय तक लाया गया। 

इस मामले में सीओ बरला गर्वित सिंह, तत्कालीन एसएचओ अकराबाद नरेंद्र शर्मा, एसआई धर्मेश कुमार, पंकज कुमार, मुंशी अनुज यादव, सिपाही हिमांशू खोखर के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें मानवाधिकारों के उल्लंघन व अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसी मामले में न्यायालय ने एसएसपी को पत्र लिखकर सभी विपक्षियों को नोटिस तामील कराने व 20 दिसंबर को इनकी ओर से जवाब दाखिल कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें