फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसीम से दुर्व्यवहार को लेकर एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम को नोटिस

Wed, 11 Jul 2018 02:11 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जसीम से दुर्व्यवहार को लेकर एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम को नोटिस - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं पत्रकार डॉ. जसीम मोहम्मद के साथ दुर्व्यवहार एवं धमकाने के मामले में छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को प्रॉक्टर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नदीम को 48 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देना है। वहीं अंसारी ने प्रॉक्टर के कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने का एलान कर यूनिवर्सिटी प्रशासन को चुनौती दे दी है।
विज्ञापन


  एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसर्च मैनेजमेंट के छात्र नदीम अंसारी को नोटिस जारी कर डॉ. जसीम मोहम्मद के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में पूछताछ की है। डॉ. जसीम आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित समाचार संकलन के सिलसिले में एएमयू के पीआरओ ऑफिस (प्रशासनिक ब्लाक परिसर स्थित) में आए थे। उसी दौरान पीआरओ आफिस में अपने साथियों के साथ पहुंचकर नदीम अंसारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

यहीं नहीं मोदी एवं आरएसएस के साथ उनके संबंधों को लेकर भला-बुरा कहा और चेतावनी दी कि मोदी भक्तों को एएमयू कैंपस में नहीं आने दिया जाएगा। एएमयू पीआरओ आफिस के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि नदीम अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


नदीम अंसारी ने नोटिस की पुष्टि की और कहा कि वह प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान के नोटिस का जवाब नहीं देंगे। वह प्रॉक्टर से खुद सवाल करेंगे कि उस समय वह कहा थे जब युवा वाहिनी एवं अन्य संगठनों के लोग कैंपस में घुसकर हंगामा कर रहे थे। वह प्रॉक्टर को हटाने की मांग करेंगे, क्योंकि वह अपनी ड्यूटी को ठीक से अंजाम नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें