विनियमित क्षेत्र मेंड़ू के गांधी नगर स्थित भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति कराए फैक्टरी का निर्माण करने के मामले में नियत प्राधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं फैक्टरी के निर्माण पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
नियत प्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र राज बहादुर ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ब्राह्मण पुरी मेंड़ू निवासी मुकेश कोठारी ने नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र से अनुमति लिए बिना गांधी नगर में फैक्टरी का निर्माण कर लिया है, जबकि मानचित्र स्वीकृत कराना आवश्यक था। उन्होंने कहा है कि 15 सितंबर तक उक्त मामले में संबंधित दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर स्पष्ट करें कि क्यों न उक्त निर्माण कार्य को गिराने का आदेश पारित कर दिया जाए। स्पष्टीकरण व अभिलेख प्रस्तुत न करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जंक्शन को निर्देश दिए हैं कि अग्रिम आदेशों तक स्थल पर कोई भी निर्माण न होने दिया जाए।