फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 लाख के मामले में बसपा नेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 का टिकट दिलाने के नाम पर 62 लाख रुपये लेने का मामला फिर से सुर्खियों में है। हाथरस के पूर्व बसपा नेता मुहर सिंह ने मंडलीय बसपा नेताओं पर उक्त रकम लेने और टिकट दिलाने की बजाय पार्टी से निकलवा देने पर कानूनी सहारा लिया है। इस प्रकरण में हाथरस के सासनी थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

मुहर सिंह वर्ष 2022 के चुनाव में हाथरस की सदर सीट (सुरक्षित) पर चुनाव लड़ना चाहते थे, जिसके लिए वह बसपा नेताओं के संपर्क में थे। बकौल, मुहर सिंह बसपा हाईकमान से मिलवाने और टिकट दिलवाने के नाम पर उनसे 62 लाख रुपये वसूल गए। इसके बाद उनको पार्टी से भी निकलवा दिया गया। गौर हो कि गत दिनों मुहर सिंह सपा में शामिल हो गए हैं।
इस मामले में पूर्व सांसद बसपा मुनकाद अली, रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, सूरज सिंह, महेश कुशवाह, जिलाध्यक्ष हाथरस बनी सिंह, राज कुमार गौतम पूर्व मंत्री यूपीएसआईडीसी को आरोपी बनाया गया है। बुधवार को स्थानीय नेताओं के पास इसी मामले के नोटिस आए हैं। बसपा के अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि ये सभी आरोप मनगढ़ंत एवं निराधार हैं।
विज्ञापन

एक बार मामला पुलिस के स्तर से रद हो चुका है। अब अगर दोबारा से नोटिस आ रहे हैं तो विधिक राय के साथ सक्षम अदालत में पूरा पक्ष रखा जाएगा। जवाब में मुहर सिंह ने कहा कि वह इसकी पैरवी कर रहे हैं। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें