एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने अपनी टीम के साथ शहर के कोचिंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां अव्यवस्थाएं पाई गईं। उन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी को तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करानी हैं।
नौरंगाबाद स्थित संकल्प कोचिंग सेंटर में पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला। एटा चुंगी के जय कोचिंग सेंटर में छात्र व छात्राओं के लिए एक ही शौचालय की व्यवस्था मिली। सुमित सरोवर के सौरभ कामर्स क्लासेज में संचालक नहीं मिला।
इसलिए संचालक को सबी अभिलेखों सहित डीआईओेएस कार्यालय तलब किया गया है। सुमित सरवर के ही रॉयल एकेडमी आफ कामर्स में हवादार कमरे नहीं मिले।
विनायक कैमिस्ट्री क्लासेज में पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। राठी कोचिंग सेंटर ने भी पंजीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया। ऐसे में सभी को चेतावनी पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।