फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो गई शाम... नहीं मिला रेमडेसिविर

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेमडेसिविर इंजेक्शन की जबरदस्त मारामारी है। तीमारदारों की भीड़ सुबह से ही सीएमओ कार्यालय में पहुंचने लगती है। शनिवार सुबह नौ बजे से लाइन में लगे लोगों को शाम छह बजे तक इंजेक्शन नहीं मिला। वहीं, सीएमओ कार्यालय की कोविड हेल्प डेस्क अब इंजेक्शन काउंटर में तब्दील हो चुकी है, यहां पर इंजेक्शन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लोगों की परेशानी को देखते हुए दो दिन से सीएमओ आफिस से ही रेमडेसिविर इंजेक्शन जरूरतमंदों को दिए जा रहे हैं। इससे पहले इंजेक्शन के लिए सिर्फ अनुमति दी जाती थी। शनिवार को तीमारदारों ने बताया कि सुबह नौ बजे से लाइन लगा लेते हैं। शुक्रवार को भी इंजेक्शन लेने आए थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। तीमारदारों ने सीएमओ और ड्रग इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि सीएमओ यहां आते हैं तो ड्रग इंस्पेक्टर गायब हो जाते हैं। ड्रग इंस्पेक्टर आते हैं तो सीएमओ नहीं होते हैं। पूरा दिन इनके आवागमन की सूचनाएं सुनते हुए निकल जाता है। वहीं, कार्यालय में जुट रही भीड़ से संक्रमण फैलने से भी लोग घबरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में ही इंजेक्शन उपलब्ध होने की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि व्यर्थ की भागदौड़ से बचा जा सके।
- पिता अवधेश कुमार राजपूत छाती में कफ और इंफेक्शन की वजह से भर्ती हैं। शुक्रवार को दो इंजेक्शन दोपहर में मिले थे। शनिवार को एक इंजेक्शन शाम छह बजे तक नहीं मिला। सुबह नौ बजे लाइन लगा ली थी। यहां लोगों की भीड़ को देखकर कोरोना संक्रमण का खतरा रहता है। -विकास राजपूत, जमालपुर।
विज्ञापन

- पिता रमन किशोर शर्मा जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को इंजेक्शन लेने आया था, जो नहीं मिले। शनिवार सुबह नौ बजे से लाइन में लगा हूं। शाम तक इंजेक्शन नहीं मिला है। बताया जाता है सीएमओ नहीं है, कार्यालय में सीएमओ होते हैं तो ड्रग इंस्पेक्टर नहीं होते हैं। इसीलिए परेशान हैं। -राहुल चौधरी, निवासी नौरंगाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें