- दीवानी कचहरी के सामने
- तहसील कोल के बाहर
भविष्य के लिए प्रस्तावित पार्किंग
- सेंटर प्वाइंट से चर्च रोड
- समद रोड एलआईसी बिल्डिंग के सामने
- रामघाट रोड किशनपुर के पास
- रेलवे रोड अप्सरा टॉकीज के पास।
- जीटी रोड कंपनी बाग के पास।
- आगरा रोड हाथरस अड्डा के पास।
- रेलवे रोड तांगा स्टैंड
- बारहद्वारी स्थित पुराना नगर निगम।
- मालवीय पुस्तकालय के पास।
- रेडियो मार्केट मामू भांजा।
बाजारों में लगता है जाम
शहर के सबसे आवाजाही वाले बाजार महावीर गंज, बारहद्वारी, कनवरीगंज, देहलीगेट, खैर रोड, रेलवे रोड, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, सराय हकीम, रसलगंज आदि स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोग अपने वाहनों को रोड पर ही छोड़ देते हैं। जिससे जाम लगता है। ऐसे में लोगों का कहना है बाजार में खरीददारी के लिए आए हैं, तो वाहन कहां खड़ा करेंगे।
व्यापारियों का कहना है कि शहर के पुराने बाजारों में पार्किंग स्थल न होने से लोग बाजार में आने भी कतराने लगे हैं। वह भीड़ भाड़ से बचने के लिए शॉपिंग मॉल और बड़े प्रतिष्ठानों से सामान खरीद लेते हैं। ऐसे में व्यापार पर भी खासा असर पड़ता है।
मल्टीलेवल पार्किंग बनने कम होगी समस्या
यातायात सलाहकार अरुण श्रीवास्तव कहते हैं कि शहर में पार्किंग स्थल नहीं होना एक बड़ी समस्या है। अगर नगर निगम रोड साइड पार्किंग बनाएगा, तो उससे समस्या का हल नहीं निकलेगा। दीवानी कचहरी पर बनी पार्किंग इसकी बानगी है। प्रदेश के कई शहरों में निगम की मल्टीलेवल पार्किंग है। उसी तर्ज पर शहर में भी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण होना चाहिए। कम जगह में व्यवस्थित पार्किंग का अच्छा विकल्प है।
शहर में पार्किंग स्थल होना बेहत जरूरी है। लोगों को मजबूरी में बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़े करने पड़ते हैं। पार्किंग के नाम पर भी शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां बाजार जाने पर वाहन खड़े किए जा सकें। -जसवीर सिंह, सुरेंद्र नगर
फुटपाथ पर पार्किंग बनाने से जाम की समस्या और बढ़ेगी। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग होनी चाहिए। जैसे बड़े-बड़े शहरों में हैं। रोड किनारे गाड़ी पार्क करने पर चालान भी कटता है, चोरी का डर भी रहता है। -कामना यादव, धनीपुर मंडी
इस दिशा में ठोस कदम उठाया जाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। बस इसके लिए संसाधनों के साथ साथ जागरूकता भी जरूरी होगी। हम जागरूकता अभियान चलाकर और संसाधन मुहैया कराकर शहर को बेहतर पार्किंग व्यवस्था मुहैया कराएंगे।-प्रशांत सिंघल, नवनिर्वाचित मेयर