नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला पर 96 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बना लिया है। फाइनल मैच चार दिसंबर को खेला जाएगा। आज के मैच में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से प्रथम ने शानदार 124 रन बनाए।
इसमें छह छक्के और 17 चौके शामिल हैं। अलीगढ़ की टीम ने 30 ओवर में 256 रन बनाए थे। जवाब में उतरी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की टीम नौ विकेट पर 97 रन ही बना सकी। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 5 विकेट से हरा दिया।
इस जीत के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। साथ ही इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने एचबीएन गढ़वाल यूनिवर्सिटी को 6 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।