फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से नामांकन, 26 को मतदान, एक दिसंबर को नतीजे

Sat, 28 Oct 2017 01:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एसके अग्रवाल ने शुक्रवार शाम निकाय चुनाव 2017 की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। विकास कार्यों के उद्घाटन, शिलान्यास से लेकर अन्य सभी विकास कार्यों की शुरुआत पर ब्रेक लग गया है। जो कार्य पहले से जारी थे, वे होते रहेंगे।
विज्ञापन


अलीगढ़ में चुनाव प्रक्रिया दूसरे चरण में होगी। यहां 26 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद 31 अक्तूबर को अधिसूचना जारी करेंगे। एक नवंबर को रिटर्निंग अफसर नगर निकाय एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह का निर्देश होने के साथ ही नामांकन आरंभ हो जाएंगे, जो सात नवंबर तक चलेंगे।  

निर्वाचन कार्यक्रम का ब्यौरा
- एक से सात नवंबर तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन
- आठ नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्राें की जांच
- दस नवंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी 
- 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक चिन्ह आवंटन 
- 26 नवंबर को सुुबह 7.30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान 
- एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना  

राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू 
अलीगढ़। आचार संहिता लागू होने के साथ ही समूचे जनपद में राजनैतिक दलों के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, वॉल पेंटिंग आदि हटाने का काम शुरू हो गया। शुक्रवार देर शाम शहर के सभी प्रमुख चौराहों, स्थल, बाजार आदि में लगे पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स हटवाने का काम चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनावों में वर्ष 2017 में वोटर 
नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतों में कुल पुरुष वोटर - 414568, महिला मतदाता - 368858, कुल मतदाता - 783426

नगर निगम
- अलीगढ़ नगर निगम-पुरुष मतदाता - 323813, महिला मतदाता- 287533, कुल मतदाता - 611346
दो नगर पालिका 
- खैर नगर पालिका -पुरुष मतदाता-15203, महिला मतदाता-13353, कुल मतदाता-28556
-अतरौली नगर पालिका -पुरुष मतदाता-23645, महिला मतदाता-21025, कुल मतदाता-44670
नौ नगर पंचायत 
1-छर्रा नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-9494, महिला मतदाता-8829, कुल मतदाता-18323
2-बेसवां नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-2445, महिला मतदाता-2191, कुल मतदाता-4636
3-इगलास नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-6022, महिला मतदाता-5568, कुल मतदाता-11590
4-जट्टारी नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-6966, महिला मतदाता-6234, कुल मतदाता-13200
5-कौड़ियागंज नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-5295, महिला मतदाता-4688, कुल मतदाता-9983
6-जलाली नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-8276, महिला मतदाता-7145, कुल मतदाता-15421
7-पिलखना नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-4481, महिला मतदाता-4097, कुल मतदाता-8578
8-विजयगढ़ नगर पंचायत - पुरुष मतदाता-2937, महिला मतदाता-2766, कुल मतदाता-5703
9-हरदुआगंज नगर पंचायत -पुरुष मतदाता-5991, महिला मतदाता-5429, कुल मतदाता-11420

निकाय चुनाव 2012 में मतदाताओं की संख्या 
नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतों में कुल वोटर-690986

अलीगढ़ नगर निगम-कुल वोटर-534223
खैर नगर पालिका-कुल वोटर-25567
अतरौली नगर पालिका-कुल वोटर-40640
जट्टारी नगर पंचायत-कुल वोटर-13435
छर्रा नगर पंचायत-कुल वोटर-17950
इगलास नगर पंचायत-कुल वोटर-10002
बेसवां नगर पंचायत-कुल वोटर-4581
विजयगढ़ नगर पंचायत-कुल वोटर-5310
पिलखना नगर पंचायत-कुल वोटर-6598
कौड़ियागंज नगर पंचायत-कुल वोटर-8765
जलाली नगर पंचायत-कुल वोटर-14204
हरदुआगंज नगर पंचायत-9711
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें