फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष के लिए 52 ने किया नामांकन, महानगर अध्यक्ष को भरे गए 47 पर्चे, ये हैं दावेदार

Sun, 09 Mar 2025 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले के सह चुनाव अधिकारी शिवनारायण शर्मा और महानगर के सह चुनाव अधिकारी मानव महाजन ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। बताया जाता है कि नियम के अनुसार चुनाव अधिकारी नामांकन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में महानगर व जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 9 मार्च को कयामपुर स्थित कार्यालय में नामांकन पत्र भरे गए। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पद के लिए 52 और महानगर अध्यक्ष के लिए 47 पर्चे दाखिल हुए। दो बार के सक्रिय सदस्यों को ही नामांकन का मौका दिया गया। 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों के आधार कार्ड की छायाप्रति जमा की गई। 

विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय पहुंच गए और नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर दो बजे तक 52 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी शल्यराज सिंह मौजूद रहे। महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर एक घंटा देरी से दोपहर 12 बजे कार्यालय पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान सह चुनाव अधिकारी सुरेश शर्मा मौजूद रहे।
 
सह चुनाव अधिकारियों ने किए नामांकन
अलीगढ़ जिले के सह चुनाव अधिकारी शिवनारायण शर्मा और महानगर के सह चुनाव अधिकारी मानव महाजन ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। बताया जाता है कि नियम के अनुसार चुनाव अधिकारी नामांकन नहीं कर सकते। हालांकि, चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व निर्णय लेता। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश परिषद के लिए 14 ने कराया नामांकन 

प्रदेश परिषद के लिए महानगर में भूपेंद्र वार्ष्णेय, वीएस पॉल, हरिबाबू गुप्ता, मुकेश शर्मा समेत नौ लोगों ने नामांकन कराया है। देहात में चंद्रमणि कौशिक, पूजा दिवाकर, सुशील गर्ग समेत पांच लोगों ने नामांकन कराया है।  

महानगर अध्यक्ष के लिए इन्होंने किया आवेदन
मनोज अग्रवाल भट्ठे वाले, राजीव शर्मा, मधुलिका राघव, डॉ. राजीव अग्रवाल, विवेक सारस्वत, मानव महाजन, सुबोध स्वीटी, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र पचौरी, मोनू अग्रवाल, संजय गोयल, वैभव गौतम, मनीष राय, यतेंद्र वाईके, मुकेश उपाध्याय मांची, शैलेंद्र गुप्ता, अनीता जैन, मधुलिका राघव, सुनील पांडे, पुष्पेंद्र जादौन समेत 47 लोगों ने महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। 

जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने किया नामांकन 
चौ. कृष्णपाल सिंह लाला, गौरव शर्मा, शिवनारायण शर्मा, चौ. शेर सिंह, चौ. सत्या सिंह, नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र मालव, ठा. गोपाल सिंह, हरेंद्र सिंह कालू, शल्यराज सिंह, उमेश राघव, अतुल गुप्ता, कमल अग्रवाल, अवध बघेल, भूपेश बघेल, नीतू चौधरी, संगीता महेश्वरी, पीयुष दत्त शर्मा, जयदीप गौड़ समेत 52 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें