फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: त्योहारों पर नहीं बना ट्रैफिक प्लान, भीड़ बढ़ने से लग रहा जाम, एक किलोमीटर जाने में लग रहा आधा घंटा

Mon, 13 Oct 2025 10:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर से त्योहारी ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा। डायवर्जन और वन-वे स्कीम लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मीनाक्षी पुल पर लोहे की सरिया लदे वाहन के कारण लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। यहां लगने वाले जाम से पूरा अलीगढ़ शहर कराह रहा है। आलम यह है कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में भी आधा घंटे का वक्त लग जा रहा है। कहीं बाजारों में सरिया लदे ठेले रफ्तार को रोक रहे हैं तो कहीं बेरोक-टोक घूम रहे ट्रैक्टर-ट्राली। मगर प्रशासन अब तक कोई ट्रैफिक प्लान नहीं बना पाया है। क्वार्सी चौराहे पर जो सर्विस रोड बनाई गई है वहां पूरी तरह से ऑटो स्टैंड बन चुका है।

विज्ञापन


इस समय शहर के किसी भी बाजार में चले जाइए जाम से जूझना ही पड़ेगा। जाम की सबसे बड़ी वजह बाजारों में घूमने वाले चार पहिया वाहन, सीमेंट और ईंट लेकर मुहल्लों तक जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली और सरिया लदे ठेले बन रहे हैं। हर चौराहे से यह निकल जाते हैं लेकिन कोई टोकता नहीं है। मालवाहक वाहन भी खुलेआम बाजारों तक पहुंच जा रहे हैं। दोपहर को मिनाक्षी पुल पर सरिया लेकर निकले एक ठेले ने पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को ठप कर दिया था।

16 अक्तूबर से लागू होगा त्योहारी ट्रैफिक प्लान
अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस समय हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जाम वाले प्वाइंट पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं 16 अक्तूबर से त्योहारी ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया जाएगा। डायवर्जन और वन-वे स्कीम लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें