फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहीं बची धान रखने की जगह, आज बंद रहेगी खैर मंडी

Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति सोमवार को (आज) बंद रहेगी। करीब 4000 ट्रैक्टरों से लगभग ढाई लाख बोरा धान शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक पहुंच गया जिससे मंडी में धान रखने की जगह तक नहीं बची। उधर इतनी बड़ी संख्या में धान लदे वाहनों को शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक मंडी जाने देने से रविवार को दिन में जाम से लोग जूझे।
विज्ञापन

दो दिन मंडी बंद रहने के बाद शनिवार को खुली थी। शनिवार की दोपहर से ही धान लदे वाहन लेकर किसान पहुंचने लगे थे। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अफवाह उड़ी की मंडी का गेट खुल गया है, इस पर बैरियर हटाकर जबरन किसान अपनी-अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियां और अन्य वाहनों सहित मंडी की ओर बढ़ने लगे। इससे मंडी के रास्ते में चारों ओर जाम लगने की नौबत आ गई।
इस पर प्रशासन ने शनिवार शाम साढ़े सात बजे ही मंडी का गेट खुलवा दिया। कस्बे में चारों ओर के रास्तों से शनिवार शाम से रविवार की दोपहर तक मंडी में धान लदे वाहनों को प्रवेश दिया गया। मंडी परिसर में करीब 4000 ट्रैक्टरों से लगभग ढाई लाख बोरा धान पहुंचने से
विज्ञापन

मंडी परिसर पूरी तरह भर गया। चारों ओर किसानों और खरीदने के बाद व्यापारियों का धान रखा है। और धान रखने व वाहन खड़े होने की जगह न बचने पर सोमवार को मंडी बंद रखने का फैसला लिया गया।
उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह, सीओ अभिषेक पटेल, मंडी सचिव योगेंद्र सिंह और व्यापारी अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने किसानों से अपील की है कि सोमवार को धान लेकर मंडी न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें