फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इगलास मंडी में नहीं बची जगह, आज बंद रहेगी

Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास मंडी में धान की बंपर आवक से जगह नहीं बची है। मंडी में खरीदे जा चुके धान की उठान के लिए बृहस्पतिवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहने के बाद मंडी में बुधवार को धान की बंपर आवक होने से मंडी की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मंडी परिसर के बाहर ट्रैक्टर खड़े रहने से जाम लग गया। खरीदे गए धान को व्यापारी मंडी से बाहर नहीं भिजवा पाए, इस कारण मंडी में धान ही धान दिखाई दे रहा है
विज्ञापन

बुधवार को मंडी में करीब 40 से 50 हजार बोरी धान की आवक हुई। मंडी पर्यवेक्षक दिनेश शर्मा का कहना है कि व्यापारियों से वार्ता करने के उपरांत बृहस्पतिवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। किसानों व व्यापारियों का कहना है कि मंडी में धान व बाजरा के सीजन में भारी आवक के चलते मंडी का मैदान छोटा पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मंडी प्रशासन को चाहिए कि मंडी परिसर का विस्तारीकरण कराया जाए तथा सब्जी मंडी के अन्य स्थान बनवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें