फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की जांच में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटों में कोई भी कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव केस नहीं आया है। शनिवार को कुल 132 सैंपल जांच के लिए आए जिसमें कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया। अब तक कुल 1659 सैंपल जांच के लिए आ चुके हैं जिसमें से 70 पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में आए जो भी सैंपल हैं उनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया सभी नेगेटिव हैं। 123 सैंपल जांच के लिए कोई भी एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि पिछले 6 दिनों में यह तीसरी बार है कि जब जांच के लिए प्रतिदिन आने वाले सैंपल में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इसको सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि संक्रमण बढ़ने के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। अगले एक-दो दिनों में अगर कोई नया केस सामने नहीं आता है तो यह बड़ी बात होगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए कोरोना ओपीडी भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें