फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Jan-Dhan Yojana: अलीगढ़ में 3 लाख जनधन खातों में नहीं है धन, वर्षों से नहीं हुआ लेन-देन

Wed, 15 Jan 2025 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करीब 10 साल पहले 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वित्तीय धारा से जोड़ने के लिए लाल किले से जनधन योजना की घोषणा की और 28 अगस्त से इसकी शुरुआत हो गई। अलीगढ़ में अब उन खातों का यह है हाल... 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनधन योजना - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज के सभी लोगों के लिए वित्तीय समावेश के मकसद से शुरू की गई जनधन योजना में खोले गए 1485986 खातों में से अब 3 लाख खाते निष्क्रिय हो गए हैं। इन खातों में इनके खोले जाने से लेकर अब तक कोई लेनदेन नहीं हुआ है। बैंकों के पास इन्हें निष्क्रिय घोषित करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

विज्ञापन


करीब 10 साल पहले 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को वित्तीय धारा से जोड़ने के लिए लाल किले से जनधन योजना की घोषणा की और 28 अगस्त से इसकी शुरुआत हो गई। इसका एक मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से देना भी था। जिले में सबसे ज्यादा जनधन खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हैं। दूसरे नंबर पर ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त है। सबसे कम 10 खाते बंधन बैंक में हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम हैं कि अगर दो वर्ष तक किसी चालू या बचत खाते में लेनदेन न हो तो उसे निष्क्रिय मान लिया जाता है। जो खाते निष्क्रिय हुए हैं वह स्थायी रूप से बंद किए जाते हैं।-सुरेश राम, लीड बैंक मैनेजर, अलीगढ़

विज्ञापन

क्या कहते हैं खातेदार

जनधन में खाता खुलवाया था। पैसा अपनी जरूरतों से बचता ही नहीं है तो जमा क्या करवाएंगे। आमदनी बहुत कम है।- सावित्री देवी, नहल
खाता खुलवाया था। इसके बाद पैसा जमा नहीं कर पाए। इसके चलते ही खाता बंद हो गया।- राजवती, हरदुआगंज
एक साल से मेरे खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ जिसके कारण खाता बंद है। -नीरज शर्मा बरौठा, कोल
एक बार खाते में 500 रुपये जमा किए थे, जिसे बाद में निकाल लिया। इसके बाद खाता बंद है।- बृजेश देवी, हरदुआगंज

किस बैंक में हैं कितने जनधन खाते
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 449124
  • केनरा बैंक-122477
  • पंजाब नेशनल बैंक-216649
  • इंडियन ओवरसीज बैंक-3126
  • इंडियन बैंक- 40361
  • पंजाब एंड सिंध बैंक-3491
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया-53631
  • बैंक ऑफ इंडिया-32703
  • यूको बैंक- 18059
  • यूनियन बैंक- 24728
  • बैंक ऑफ बड़ौदा- 212863
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र- 2735
  • जम्मू एंड कश्मीर बैंक- 316
  • एक्सिस बैंक-2463
  • एचडीएफसी- 7681
  • आईसीआईसीआई-1193
  • यस बैंक-26
  • आईडीबीआई-646
  • कोटक महिंद्रा बैंक-1221
  • ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त -289287
  • डीसीबी बैंक- 1971
  • एलडीबी बैंक- 24
  • बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक कोऑपरेटिव- 261
  • इंडसइंट बैंक- 927
  • बंधन बैंक-10
  • उज्जीवन बैंक-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें