सोशल मीडिया पर अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में लॉक डाउन और रात्रि कर्फ्यू लागू होने की वायरल हो रही खबर का डीएम ने खंडन किया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई भी आदेश शासन से जारी नहीं हुआ है। अगर कोई आदेश आएगा तो तत्काल लोगों को अवगत कराया जाएगा। ऐसे भ्रामक मैसेज डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने डीएसओ, एफडीए एवं बाट माप विभाग को निर्देश दिए हैं कि बाजार में निरंतर निरीक्षण करते रहे। जिससे कि आवश्यक वस्तुएं निर्धारित रेट से अधिक मूल्य पर न बेची जाएं। अगर कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।