डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आए सभी सदस्यों के नाम बोलकर यह भी पूछा कि इस प्रस्ताव पर उन्हीं के हस्ताक्षर हैं या नहीं। डीएम के समक्ष 16 सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि यह उन्हीं के हस्ताक्षर हैं और वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि वह नियमानुसार जिला पंचायत की बैठक बुलवाएंगे और उनमें मतदान कराएंगे। इसके लिए एक कमेटी भी गठित करेंगे। इससे पहले नोटिस भी दिया जाएगा। उसके बाद यह सभी सदस्य वहां से चले आए। इस मौके पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, बनी सिंह बघेल के अलावा अन्य जिला पंचायत सदस्य व समर्थक मौजूद थे।
इन सदस्यों ने किया अविश्वास प्रस्ताव पेश
सरोज पत्नी विनोद कुमार, रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय पत्नी रामेश्वर उपाध्याय, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश, आशा देवी पत्नी राजकुमार, निर्मला देवी पत्नी यतेंद्र सिंह, सत्यपाल, इंद्रजीत, रामवती पत्नी बनी सिंह, सुरेंद्र कुमार, मुन्नी देवी पत्नी सूरजपाल, सुनीता देवी पत्नी बबलू सिंह, प्रमोद कुमार, राजकुमार, बृजमोहन राही।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि, जिला पंचायत के 25 में से 16 सदस्यों ने मेरे समक्ष उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। अब नोटिस देकर 15 दिन से एक माह के अंदर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी और उस पर इस प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया जाएगा। नियमानुसार कार्यवाही होगी।
ओमवती यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत हाथरस ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि कुछ सदस्यों ने डीएम के समक्ष मेरे विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। मैं भी इसे लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही हूं।