फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में अब दाखिले के समय नहीं देना होगा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दाखिला के समय अब छात्र-छात्राओं को शपथ पत्र (एफिडेविट) नहीं देना होगा। अब छात्र एवं उनके अभिभावक सादे कागज पर बिना ज्यूडिशियल स्टंप अंडरटेकिंग दे सकते हैं। एएमयू के इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एएमयू में दाखिला के समय छात्रों को शपथ पत्र देना होता था। इसी तरह रैंगिंग आदि में शामिल नहीं होने के लिए छात्र एवं अभिभावकों को शपथ पत्र देना होता था। दाखिला के बाद किसी तरह से पढ़ाई में ब्रेक होने की स्थिति में भी शपथ पत्र देना पड़ता था। इसमें छात्रों के पैसे एवं समय बर्बाद होते थे। एएमयू प्रशासन ने यूजीसी गाइड लाइन के अनुसार अब शपथ पत्र के झंझट से छात्रों एवं अभिभावकों को मुक्त कर दिया है। दाखिले के समय सादे कागज पर सिर्फ अंडरटेकिंग देना है, जिसमें कोई खर्च नहीं है। एएमयू प्रशासन द्वारा 1 जुलाई 2019 को इससे संबंधित सर्कुलर जारी कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि एएमयू के इस फैसले से छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एएमयू में हर साल हजारों दाखिले होते है। शपथ पत्र बनवाने में छात्रों के करीब 15 लाख रुपये खर्च होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें