फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिश गौड़ फिर बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव

विज्ञापन
नितीश गौड़ राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने एनएसयूआई की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अलीगढ़ के छर्रा निवासी एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नितिश गौड़ को फिर से संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। नितिश गौड़ मध्य प्रदेश के प्रभारी हैंl इससे पहले पंजाब,चंडीगढ़ जैसे प्रदेशों का प्रभार भी नितिश गौड़ के पास रहा हैl नितिश गौड़ 2007 से अब तक 13 वर्षों तक संगठन के विभिन्न विभिन्न पदों, स्तर पर रहकर कार्य किया है। 2007 में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष के पद से अपनी राजनीतिक शुरुआत की और अलीगढ़ के विभिन्न छात्र मुद्दों को उठाया । नितिश 6 वर्षों तक उत्तर प्रदेश के निर्वाचित उपाध्यक्ष भी रहे । नितिश गौड़ ने कहा कि मैं एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं। अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करूंगाl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें