फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निशान यात्रा 23 मार्च को, अगले दिन होगी नंद किशोर शर्मा उफ नंदू भैया की भजन संध्या

Fri, 21 Mar 2025 10:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति की ओर से 23 मार्च को भव्य निशान यात्रा मीनाक्षी पुल स्थित इमली वाली गली में खाटू श्याम बाबा के मंदिर से निकाली जाएगी। लगभग 10 किलोमीटर की यह यात्रा रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा होते हुए ताला नगरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में दो दिनों तक खाटू श्याम बाबा के भजनों और जयकारों की धूम रहेगी। भव्य तरीके से मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण अबकी बार दो दिवसीय किया गया है। 23 मार्च और 24 मार्च को बाबा का भव्य श्रृंगार होगा। इसके लिए पांच राज्यों कलकत्ता,उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आर कर्नाटक से गुलाबी फूल मंगाए गए है। अबकी बार सुगंधित गुलाबी फूलों से ही बाबा को सजाया जाएगा। इसके अलावा कलकत्ता से भारी मात्रा में बेला चमेली आदि फूल मंगाए गए हैं।       

विज्ञापन


श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति की ओर से 23 मार्च को भव्य निशान यात्रा मीनाक्षी पुल स्थित इमली वाली गली में खाटू श्याम बाबा के मंदिर से निकाली जाएगी। अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि इसके लिए अभी तक 3200 निशान बुक हो चुके है। लगभग 10 किलोमीटर की यह यात्रा रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा होते हुए ताला नगरी पहुंचेगी। इसके लिए 50 स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता वाहन व स्वच्छता कर्मियों की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

श्याम प्रेमियों द्वारा सड़क पर गिराई गई किसी भी वस्तु या वेस्ट को कर्मी उठा कर वाहन में डालते हुए चलेंगे। इस यात्रा में लगभग 5000 की भीड़ होगी। इसके अलावा 24 मार्च को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुजरात के सूरत से नंद किशोर शर्मा उफ नंदू भैया अपने भजनों से बाबा के भक्तों सराबोर करेंगे। इस दिन समिति ने लगभग 10 हजार भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


पत्रकारों को किया सम्मानित
श्री खाटूश्याम जी सेवा समिति की ओर से 21 मार्च को ताला नगरी स्थित एक फार्म पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने कहा समाज के चौथे स्तंभ का सम्मान सभी को करना चाहिए। पत्रकारों के सम्मान से कार्यक्रम का आगाज हो रहा है। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के पत्रकारों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें