फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नींद का आया झोंका, खड़े टैंकर में टकराई कार, हादसे में नौ लोग घायल

Tue, 24 Sep 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिवार कार से दिल्ली जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे कार चालक को नींद का झोंका आया। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। जिससे कार सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टकराने से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 सितंबर की रात जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


मैनपुरी जनपद थाना कुरावली के गांव गंजपुर निवासी यशपाल पुत्र सत्यदेव अपने साथ उपासना पत्नी अवधेश, अवधेश कुमार, प्रीती पत्नी यशपाल और बच्चों को लेकर कार से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कार चालक ऋषि कुमार पुत्र ग्रंथ सिंह को नींद का झोंका आया। इससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई।

हादसा होते ही पास के ढाबा पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये सभी को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें