फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की गिरफ्तारी के लिए रात में दबिश, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौते के बाद भी मारपीट में आरोपी धर्म समाज महाविद्यालय की एक छात्रा की गिरफ्तारी के लिए रात में दबिश पर बुधवार को विरोध खड़ा हो गया। छात्र नेताओं ने थाने पर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर तक मामला पहुंचा तो उन्होंने छात्र नेताओं को समझाकर शांत किया और जांच होने तक छात्रा की गिरफ्तारी न करने का भरोसा देकर सभी को शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांधीपार्क कुंदन नगर में डीएस कॉलेज की छात्रा किराये पर रहती है। इसी मकान के दूसरे किरायेदार से 8 अगस्त को सफाई के मुद्दे पर उसका विवाद हो गया था। उस समय थाने में तहरीर दी गई, मगर 17 अगस्त को इलाज खर्च के सात हजार रुपये देने के बाद छात्रा का दूसरे पक्ष से समझौता हो गया।
वह समझौता चौकी के दरोगा की जानकारी में था। इसके बाद भी वह महिला फिर से रुपये देने का दबाव बनाने लगी और मंगलवार को दूसरी तहरीर थाने में दे दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर रात 9:30 बजे दरोगा ने छात्रा को फोन कर चौकी पर आने को कहा। मगर रात का हवाला देकर छात्रा नहीं गई। इस पर 10:30 बजे फिर दरोगा वहां पहुंच गया। इस डर से छात्रा वहां से हट गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुबह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू, शिवांग तिवारी, पुष्कर शर्मा आदि छात्र नेता छात्रा के समर्थन में थाना गांधीपार्क पहुंचे। यहां कुछ देर हंगामा हुआ। बाद में इंस्पेक्टर आ गए। उन्हें पूरा मामला बताया। उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया। तब जाकर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें