फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आधी रात के अंधेरे में हाईवे से सफर, मुसाफिरों को लगता है डर, दर्द से तड़पती रही गर्भवती

Thu, 26 Feb 2026 10:23 AM IST
चमन शर्मा नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

25 फरवरी रात कासगंज निवासी गर्भवती कीर्ति पत्नी रामअवतार घर जाने के लिए परेशान थीं। उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही थी। घंटे भर टेंपो में ही बस आने के इंतजार में तड़पतीं रहीं।
विज्ञापन
दर्द से कराहती गर्भवती, गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज का इंतजार करते यात्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधी रात के अंधेरे में अधिकांश रोडवेज बसें जीटी रोड हाईवे पर खेरेश्वर और बौनेर बाईपास पर सवारियों को उतार रहीं हैं। सैकड़ों मुसाफिरों को इन बसों को पकड़ने के लिए बाईपास तक दौड़ लगानी पड़ रही है, क्योंकि अधिकांश डिपो के बस चालक एवं परिचालक कम समय और ट्रैफिक जाम का हवाला देकर सारसौल व मसूदाबाद बस अड्डे पर आने से इन्कार कर देते हैं। 

विज्ञापन


खास बात ये है कि इस मनमानी पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हाईवे के किनारे उतरकर घर जाने के लिए साधन की तलाश में भटकते हैं। हाईवे पर अंधेरा होने से उन्हें डर भी लगता है। शहर तक आने-जाने में उन्हें दोगुना किराया देना पड़ रहा है।

मुझे एटा जाना था। स्टैंड पर बस नहीं आई तो बौनेर चौराहे पर आया हूं। डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं।-अवनीश कुमार, विकास नगर
मुझे रिश्तेदारी के एक समारोह में फर्रुखाबाद जाना था। काफी देर से बस नहीं मिली है, अब वापस घर जा रहे हैं।-यतीश कुमार, बेगम बाग
रोडवेज बसों का स्टैंड तक आना अनिवार्य है। जो बसें सीधे हाईवे से गुजर रही हैं, उनके संबंधित डिपो को पत्र लिखकर चालक- परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।-सत्येंद्र कुमार वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

दर्द से तड़पती रही गर्भवती

विज्ञापन

स्टैंड के अलावा हाईवे पर भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। 25 फरवरी रात कासगंज निवासी गर्भवती कीर्ति पत्नी रामअवतार घर जाने के लिए परेशान थीं। उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही थी। घंटे भर टेंपो में ही बस आने के इंतजार में तड़पतीं रहीं। रात करीब 12 बजे कुछ यात्रियों ने कासगंज डिपो की बस को रुकवाया और उसमें उन्हें बिठाया। महिला अपने पति और सास के साथ किसी रिश्तेदारी में अलीगढ़ आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें