जिला प्रशासन की ओर से बाजार में दुकानों को रात आठ बजे के बाद और बार-रेस्टोरेंट को नौ बजे के बाद बंद करने का फरमान जारी होने का बुधवार रात को ही असर दिखा। रात साढ़े आठ बजे तक शहर में बाजार बंद हो गया। दुकानदार अपने-अपने घरों को चले गए। पुलिस ने भी दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर में घूम रहे लोगों को भी पुलिस ने घरों की ओर भेजा। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और पुलिस को यह जिम्मेदारी दी है कि वह भ्रमणशील रहे। जो लोग बेवजह घूम रहे हैं, उनको घरों की ओर भेजा जाए।