फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल से डला संजीव राजा का वोट, मुजाहिद का मोहल्ला लापता

Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विवाद के बाद वोट डालकर निकले विधायक संजीव राजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का लेकर गंभीर है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में लोग निकाय चुनाव में मताधिकार से वंचित रह गए। 
विज्ञापन

भाजपा के शहर विधायक संजीव राजा का वोट भी गायब था। हंगामा होने के बाद पता चला कि विधायक का वोट पास के ही बूथ पर था। इसलिए उन्हें वहां वोट डलवाकर हंगामा शांत किया गया। 
सपा मेयर प्रत्याशी मुजाहिद किदवई ने बताया कि उनके मोहल्ले बरगद हाउस, निशात कोठी में 400 से अधिक वोट गायब थे। भुजपुरा स्थित ग्लोरियस स्कूल, शाहजमाल, भमोला, आलमबाग सहित कई मोहल्लों के सैकड़ों वोट गायब थे, ये सभी लोग वोट नहीं कर पाए। कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा के चुनाव कार्यालय पार्क व्यू अपार्टमेंट मैरिस रोड के 13 फ्लैट के वोट गायब थे। ये वोट नहीं पड़ पाए। बसपा मेयर प्रत्याशी मो. फुरकान ने कहा कि कई मोहल्लों में उनके हजारों समर्थक वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से वोट नहीं डाल पाये। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले में तकरीबन 15 फीसदी तक वोट गायब थे, इस मामले की जांच होगी। जिले में करीब 90 हजार वोट बीएलओ की लापरवाही से नहीं पड़े। इनमें से ज्यादातर नगर निगम क्षेत्र के रहे। बड़ा सवाल ये है कि अब इसका जिम्मेदार कौन..? खुद भाजपा नेता ऐसे बीएलओ पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने वोट बढ़ाने या लिस्ट सही करने का काम अपने घर में ही बैठ कर पूरा कर लिया। 

सुबह रामघाट रोड स्थित सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं ऑवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल में हंगामा भी हुआ। मतदाता सूची से नाम गायब होने से नाराज मतदाताओं ने बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को घेरकर अपनी व्यथा सुनाई। कई लोग निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की तैयारी में है। बरौली विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह जिलाधिकारी से मिलकर लापरवाही की शिकायत करेंगे।

सेंट फिदेलिस स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचे अवनेंद्र तोमर एवं दिनेश कुमार शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि अवंतिका फेज 1 (वार्ड 42) के एलआईजी डीएस 42 से लेकर 52 तक के 11 मकानों के परिवारों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इसकी वजह से करीब 50 से अधिक लोग मताधिकार से वंचित रह गए। भाजपा नेता संदीप चाणक्य ने बताया कि रॉयल कावेरी के 73 परिवारों के नाम मतदाता सूची से गायब है। इसमें आरटीआई कार्यकर्ता विमल खेमानी भी शामिल हैं। भाजपा के जिला पालक सुनील पांडेय एवं पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि साई बाटिका कॉलोनी के 22 परिवारों का नाम मतदाता सूची से गायब है। भाजपा नेता चंद्रमणि कौशिक एवं कृष्ण कुमार ने बताया कि नीलकंठ कॉलोनी के 500 से अधिक नाम गायब हैं। पुष्पांजलि स्वर्ण जयंतीनगर की सोनाक्षी नंदन एवं श्रुति सरल को मतदान केंद्र से निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बेगपुर निवासी रामेश्वर दयाल के परिवार के 11 सदस्यों, नाहर सिंह की पत्नी एवं हरी सिंह के परिवार के 4 सदस्यों के नाम सूची से गायब थे।
मेयर के राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी प्रतीक चौधरी के परिजनों के नाम मतदाता सूची से गायब थे। वार्ड नंबर 51 के संजय कॉलोनी में सैकड़ों लोगों के नाम गायब थे। गोपी कंपाउंड नौरंगाबाद में भी मतदाता सूची से नाम गायब थे। जमालपुर के जीवनगढ़ गली नंबर-एक में लोगों के नाम इस बार सूची से गायब रहे। वार्ड 58 में रिफा व आयशा अपार्टमेंट में भी मतदाता सूची से ज्यादातर लोगों के नाम गायब रहे। विद्यानगर कॉलोनी, अवंतिका कॉलोनी, सुरेंद्र नगर, रावण टीला, स्वर्णजयंती नगर में भी लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब रहे। ऊपरकोट, शाहजमाल, एडीए कॉलोनी, भुजपुरा, काला महल, जयगंज, पठान मोहल्ले में भी लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब रहे। हालांकि, इन्होंने पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में वोट डाले थे। सूची से नाम गायब होने को लेकर बीएलओ से नोकझोंक भी हुई। 


ऐसे बीएलओ को मिले सजा : पवन खंडेलवाल 
वार्ड नंबर 38 केला नगर, स्क्वायर टॉवर, क्लासिक होम्स, रत्नेश पुरम, जापान हाउस, न्यू बेगपुर, बेगपुर गली नंबर एक दो और तीन, पार्क व्यू अपार्टमेंट के 13 फ्लैट के वोट, रॉयल कावेरी, साई वाटिका कॉलोनी, विद्यानगर कॉलोनी, अवंतिका कॉलोनी, सुरेंद्र नगर, रावण टीला, स्वर्णजयंती नगर, प्रीमीयरनगर बैंक कॉलोनी, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, आगरा रोड के कई मोहल्लों में हजारों लोगों के वोट गायब थे। ऊपरकोट, शाहजमाल, एडीए कॉलोनी, भुजपुरा, काला महल, जयगंज, पठान मोहल्ले में भी लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। भाजपा नेता एवं महानगर कमेटी के कोषाध्यक्ष सिविल लाइंस मंडल के प्रभारी पवन खंडेलवाल ने कहा कि पूरे शहर में नगर निगम क्षेत्र में अधिकांश मोहल्ले के वोट गायब है। लोग बिना वोट डाले मायूस लौट गए। वार्ड नंबर 38 सहित कई जगहों के वोट गायब थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं, अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। वोट गायब होने वाले इलाकों के संबंधित बीएलओ को नियमानुसार सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें