फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री मैडम से सम्मान पाकर अच्छा लगा : मधुर

विज्ञापन
लखनऊ के केडी सिंहबाबू स्टेडियम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुचे अलीगढ़ के छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लखनऊ में अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान-2022 समारोह में शिरकत करने वाले यूपी बोर्ड के हाईस्कूल अलीगढ़ जिला टॉपर मधुर रोहतगी ने कहा कि मंत्री मैडम (माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी) से सम्मान पाकर अच्छा लगा।
विज्ञापन

खैर इंटर कॉलेज खैर के छात्र मधुर ने यूपी बोर्ड-2021-22 के हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 564 अंक (94 फीसदी) लाकर जिला टॉप किया था। उन्होंने कहा कि अपने सामने अलग-अलग जिले के टॉपर को देखना काफी यादगार पल रहा है। उनसे सीखने-समझने का भी मौका मिला। कैसे और खुद को बेहतर बनाया जा सकता है। जिले से प्रदेश के टॉप टेन की सूची में आने का भी हौसला मिला है। अगर भगवान, गुरुजनों और मां का आशीर्वाद रहा है, तो हाईस्कूल की परंपरा को और आगे इंटर में बढ़ा सकते हैं। मधुर के साथ उनकी मां अनुजा रोहतगी भी सम्मान समारोह का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दुर्लभ पल था। प्रदेश की प्रतिभाओं का समागम देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया। उनके अभिभावकों से बातचीत से पता चला कि प्रदेश में अनगिनत प्रतिभाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें