फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एनजीटी का आदेश, जनपद में चार माह चलेंगे ईंट-भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में एनसीआर में छाने वाली धुंध को लेकर जिले के ईंट भट्ठों पर एनसीआर का नियम लागू होगा। यह आदेश एनजीटी स्तर से दिया गया है और इस आदेश के तहत अलीगढ़ जिले के ईंट भट्ठे सिर्फ चार माह मार्च से जून तक संचालित होे सकेंगे। इस आदेश के आने के बाद भट्ठा संचालकों में बेचैनी है।
विज्ञापन

एनजीटी ने आठ जुलाई को एक आदेश जारी किया है, जिसमें अलीगढ़ जनपद के ईंट भट्ठों के संचालन में एनसीआर के नियम लागू करने के लिए कहा है। इस नियम के तहत अब जिले में ईंट भट्ठे सिर्फ मार्च से जून तक चलाए जा सकेंगे। इसे लेकर सोमवार को ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक पाल सिंह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से मिले। अध्यक्ष जनक पाल ने बताया कि आदेश मिल गया है। इसे लेकर क्या तय करना है। यह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट नहीं किया है। इस आदेश के तहत जिस जैक पद्धति से बनने वाले हाइड आउट भट्ठे संचालित किए जा सकेंगे, इस पर तस्वीर साफ होनी है। उन्होंने बताया कि अपने जिले में हाइड आउट भट्ठों की संख्या 40 के आसपास होगी। वर्तमान में जिले में करीब 500 ईंट भट्ठे हैं। इस विषय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी सिंह बताते हैं कि एनजीटी का नया आदेश मिल गया है। इस आदेश को निदेशालय भेजा गया है। निदेशालय स्तर से विधिक राय के आधार पर जिले में नियम लागू किए जाएंगे। बताया गया है कि सर्दियों में धुंध को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया गया है।
पहले से जारी है हड़ताल, अब बैठक कर बनाएंगे रणनीति
एनजीटी के इस आदेश पर अभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को तस्वीर साफ करनी है, मगर एसोसिएशन अध्यक्ष जनक पाल सिंह बताते हैं कि कोयले की बढ़ती कीमतों के विरोध में पहले से प्रदेश भर में हम हड़ताल पर हैं। अब आठ माह के उत्पादन सीजन को चार माह करने, एनसीआर नियमों से भट्ठे चलाने को लेकर 17 जुलाई को बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें