फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुलाई को शाम चार बजे तय होगा नया जिला पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान, मतगणना की तैयारी हो रही है। दो दिन दिन बाद तीन जुलाई को इसके लिए मतदान होगा। इस चुनाव में 47 जिला पंचायत सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके लिए मतपत्र और मतपेटिका का प्रयोग होगा। मतदान पूर्ण होने के तत्काल मतगणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे में मतगणना पूरी हो जाएगी। शाम चार बजे तक जिले का नया जिला पंचायत अध्यक्ष सामने होगा। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा से पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन विजय सिंह मैदान में हैं। वहीं भाजपा को सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव टक्कर दे रही हैं। अर्चना यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की रिश्तेदार हैं। दोनों ओर से पूर्व सीएम के रिश्तेदारों के मैदान में होने से पूरे जिले की निगाहें अब मतदान पर टिकी हैं। शनिवार शाम को इस सस्पेंस का खुलासा हो जाएगा। हाईप्रोफाइल हो चुके जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ओर से 38 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा है, तो सपा की ओर से 22 सदस्यों के समर्थन का आंकड़ा पेश किया जा रहा है।
इधर, कलेक्ट्रेट में इस चुनाव को लेकर तैयारी हो रही है। जिला मजिस्ट्रेट के कक्ष में इस चुनाव का मतदान कराया जाएगा। यहां पर मतपेटिका रखवाई जाएगी। मतदान गोपनीय होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोफोटोग्राफी कराई जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर तक वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। तस्वीर महल, शमशाद मार्केट, ठंडी सड़क के पास बैरीकेडिंग लगा कर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें