फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 12 बजे गर्मजोशी में मनेगा नये साल का जश्न

विज्ञापन
रामघाट रोड़ स्थित एक गिफ्ट गैलरी में न्यू ईयर पर गिफ्ट खरीदती युवती मां के साथ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंगलवार की रात 12 बजते ही शहर नये के जश्न में डूब जाएगा। कड़ाके की ठंड के बीच बैंड और गीत-संगीत की धुनों पर जमकर धमाल मचेगा। इसके लिए शहर के प्रमुख होटलों और रेस्टोरेंटों ने विशेष तैयारियां की हैं। हर वर्ग को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए गए। हालांकि, डिमांड अधिक होने के कारण अधिकतर रेस्टोरेंट में पहले आओ, पहले पाओ की स्कीम रखी गई है। सोमवार को दिन में सभी होटल और रेस्टोरेंट को आकर्षक रूप से सजाया गया। वहीं, शहर की गिफ्ट गैलरी में युवाओं ने जमकर खरीददारी की। नए साल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार में सभी होटलों में क्रिसमस ट्री के साथ लाइटिंग, वंदनवार, मुख्य द्वार को आकर्षक रूप दिया गया। दिनभर सजावट का काम चलता रहा। साथ ही रेस्टोरेंट में अलग-अलग थीम पर सजावट की गई। गुब्बारे, लाइटिंग के अलावा झालर और कपड़ों से आकर्षक सजावट की गई है। डीजे व बोन फायर की व्यवस्था भी की गई है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं, यदि बुकिंग करने वाला देरी से आएगा तो मौजूद ग्राहकों को दिक्कत होती है। इसलिए जो पहले आएगा, उसे सीट मिलेगी। वहीं, शहर की गिफ्ट गैलरियों में सोमवार को युवाओं ने गिफ्ट देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट पैक, बुके, डायरी, चाकलेट, परफ्यूम, लेडीज पर्स आदि की खरीददारी की।
लाइव म्यूजिक के साथ डीजे की व्यवस्था की गई है। पूरे होटल व रेस्टोरेंट परिसर में न्यून थीम पर सजावट की गई है। कपल को ही प्रवेश दिया जाएगा। - निशांत जैन, स्वामी डेक लाउंज मसूदाबाद।
विज्ञापन

- सात बजे के बाद बुकिंग नहीं की जा रही है। जो पहले आएगा, उसे पहले सीट दी जाएगी। जश्न के लिए डीजे के साथ बोन फायर की व्यवस्था भी है। - विवेक मिश्रा, मैनेजर रॉयल रेजीडेंसी।
- चारों हॉल बुक हैं। जश्न के लिए प्राइवेट बुकिंग है। रेस्टोरेंट में 40 प्रतिशत टेबल बुक हो गई हैं। नए साल पर नई डिश का इंतजाम किया जा रहा है। - डीसी शर्मा, मैनेजर आभा रीजेंसी।
- युवक युवतियों ने ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट पैक के साथ बुके खूब खरीदे हैं। डायरी, लेडीज पर्स की भी बिक्री बढ़ी है। चाकलेट गिफ्ट पैक तैयार करवाए हैं। पीयूष अग्रवाल, अग्रवाल गिफ्ट एंड टॉय वर्ल्ड।
- बुकिंग के लिए काफी फोन आ चुके हैं। जो पहले आएगा, उसे सीट दी जाएगी। नए साल को लेकर स्पेशल डिश व तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - आशीष अग्रवाल, मिल्कबार स्टूडियो।
- हॉल पहले से ही बुक हो गए हैं। सिर्फ रेस्टोरेंट ही खुलेगा। जबकि अधिक भीड़ के मद्देनजर पहले आओ पहले पाओ की स्कीम लागू की जा रही है। प्रदीप कुमार, एजीएम आर्चिड ब्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें