फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: घर बैठे करें पुस्तकों की दुनिया की सैर

Thu, 02 Apr 2020 02:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
books - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान घर बैठे आप पुस्तकों की दुनिया मे की सैर कर सकते हैं। एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर शबाहत हुसैन ने जम्मू कश्मीर के एक शिष्य के सहयोग से ऑनलाइन कोविद 19 होम लाइब्रेरी तैयार की है।

विज्ञापन


इस लाइब्रेरी के माध्यम से आप घर बैठे लाखों पुस्तकों में से पसंद की पुस्तकें पढ़ सकते हैं। छात्र-शिक्षक एवं पठन-पाठन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह वरदान की तरह है। एएमयू सोशल साइंस संकाय के पूर्व डीन व लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस के विद्वान प्रो. शबाहत हुसैन ने अपने जम्मू कश्मीर के शिष्य रूमान गुल के सहयोग से लाइब्रेरी को तैयार किया है।

24 घंटे में भारत, अमेरिका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जर्मनी, इजराइल, चीन, नीदरलैंड, बांग्लादेश, ताइवान सहित कई देशों के 1148 लोग विजिट कर चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया लाँकडाउन है। लोग घरों में कैद हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए कोविड 19 होम लाइब्रेरी बनाई गई है ताकि घर बैठे लोग पसंद की पुस्तकों का अध्ययन कर सकें।
विज्ञापन


ऑनलाइन लाइब्रेरी में लाखों पुस्तकें हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार उपन्यास, कविता, कहानी, समाचार पत्र, रसोईघर, बागवानी, योग, व्यायाम आदि से संबंधित पुस्तकें पढ़ सकते हैं या वीडियो देख सकते हैं। छात्रों के लिए फ्री साइट है, जिसमें लाखों ई-बुक्स हैं। लाइब्रेरी में उसका लिंक दिया गया है।

विज्ञापन

आप पुस्तक व वीडियो आदि डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अंदर एएमयू सोशल साइंस साइबर लाइब्रेरी भी है, जिसका उद्घाटन 2013 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लॉक डाउन का निर्णय बिल्कुल सही है।

ऐसी स्थिति में कोविद 19 होम लाइब्रेरी मेरी तरफ से मामूली सहयोग है ताकि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए पसंद की पुस्तकों को पढ़ सकें। मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। www.homelibrarycovid19.com के माध्यम से आप लाइब्रेरी का लाभ उठा सकते हैं। - प्रो शबाहत हुसैन, लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस के विद्वान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें